सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मासूम के साथ कुकर्म कर विडियो वायरल करने का मामला : ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन -9 वर्ष के मासूम बच्चे के साथ 3 जनों किया कुकर्म, फिर वीडियो किया वायरल -ग्रामीणो सहित समाज के लोगों ने कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा एसपी को ज्ञापन

मासूम के साथ कुकर्म कर विडियो वायरल करने का मामला : ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
-9 वर्ष के मासूम बच्चे के साथ 3 जनों किया कुकर्म, फिर वीडियो किया वायरल

-ग्रामीणो सहित समाज के लोगों ने कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा एसपी को ज्ञापन


बाड़मेर- जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के ईशरोल के गिरधारी का तला गांव में 3 जनों ने 9 वर्ष के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म को अंजाम दे दिया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित के पिता ने पूरी घटना का मामला जिले के चौहटन थाना में दर्ज करवाया। लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। चौहटन पुलिस से आहत होकर ग्रामीणो व समाज के मौजीज लोगों ने बाड़मेर पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

ईशरोल के गिरधारी का तला गांव निवासी मासूम के पिता ने बताया कि 1 मई की रोज एक युवक सहित दो नाबालिगों ने मेरे पुत्र को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। जहां गांव की एक दुकान पर ले जाकर इन तीनों ने मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। वहीं आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर मेरे पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद मेरा पुत्र डरा-सहमा सा रहने लगा। ज्ञापन में प्रार्थी ने कुकर्म के आरोपियों को गिरफ़्तार करने के साथ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं समाज के लोगों ने बताया कि मासूम के साथ ऐसा घिनौना कृत्य किया गया है। पुलिस जल्द कार्यवाही करे अन्यथा समाज के मौजीज लोगों को इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी करना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...

बालोतरा में हुई ममता हुई शर्मसार : प्रथम रेलवे फाटक पर मिला भ्रूण

बालोतरा में हुई ममता हुई शर्मसार : प्रथम रेलवे फाटक पर मिला भ्रूण बालोतरा- जिले के बालोतरा में एक बार फिर ममता शर्मसार होते नज़र आई। जब नवजात के भ्रूण को आवारा श्वान घसीट रहे थे। जैसे-तैसे करके लोगों ने भ्रूण को श्वानो से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। भ्रूण मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना की खबर पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोतरा के प्रथम रेलवे फाटक के पास नवजात का भ्रूण पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि पॉलीथिन ने पैक भ्रूण को श्वान घसीटकर ले जा रहे थे। पास से गुजरते लोगो की नज़र जैसे ही भ्रूण पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के भ्रूण को कब्जे में लिया। गौरतलब है कि यह नवजात के भ्रूण मिलने का पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। जागरूक जनता ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी। वरना नवजात का भ्रूण आवारा श्वानों का भक्षण बन जाता।