सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मीठड़ा खुर्द मे आयोजित राजस्व शिविर में हुआ आमजन की कई समस्याओं का समाधान।

मीठड़ा खुर्द मे आयोजित राजस्व शिविर में हुआ आमजन की कई समस्याओं का समाधान।

बाड़मेर, 12 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हो रहे राजस्व शिविरांे मंे राजस्व प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं। ग्रामीणांे से आपसी समझाइश करते हुए अधिकाधिक गांवांे को वाद मुक्त घोषित करवाने के प्रयास किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को मीठड़ा खुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर के दौरान संबोधित करते हुए यह बात कही।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार गांवांे को वाद रहित घोषित करवाने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। इस अभियान के जरिए ग्रामीणों से जुड़ी समस्त प्रकार की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। जिला कलक्टर नकाते ने राजस्व एवं अन्य मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत पहुंचाने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हांेने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने के आह्वान किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी खुशाल यादव ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आयोजित हो रहे राजस्व शिविरांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। राजस्व शिविर मंे कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। इसके अलावा उज्ज्वला योजना मंे निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे को दस्तावेजांे का वितरण किया गया। इससे पहले जिला कलक्टर नकाते ने शिविर मंे काउंटरांे पर पहुंचकर विभिन्न विभागांे की ओर से निष्पादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। शिविर मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
न्याय आपके द्वार शिविर का मूल्यांकनः न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत माधासर में बायतू उपखंड अधिकारी हेताराम चौहान के निर्देशन मंे राजस्व शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ तथा आयोजना विभाग जयपुर की सर्वे टीम केे सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक अंकित कुमार यादव ने सर्वेक्षण प्रपत्र भरकर न्याय आपके द्वार शिविर का मूल्यांकन किया। युवा विकास प्रेरक अंकित शर्मा ने राजस्थान सरकार की फ्लेगशिप योजनाएं भामाशाह ,भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना ,श्रमिक कार्ड योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। शिविर मंे विकास अधिकारी अमित कुमार चौधरी, तहसीलदार विजयसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध बाडमेर, 14 जून। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा। प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तल...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है