सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ
पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान


धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते राजस्व विभाग को भारी नुकसान हो रहा है।
पहाड़ियों कितनी खान आवंटित है इसकी जानकारी किसी के पास नही है स्थानीय प्रशासन को भी कोई अता-पता नही है जिससे हरि भरी पहाड़ियों का स्वरूप बिगड़ रहा है।खनन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा उन खनन माफियाओं पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले सातवें आसमान पर है।पत्थर माफियाओं द्वारा एक ट्रॉली करीबन 1500 से 2000 रुपये के आसपास बेची जा रही है।वही अवैध रूप से हो रहे खनन कार्य मे लिप्त माफियाओं द्वारा सड़क मार्ग पर ओर अन्य जगह हमेशा सुबह में ब्लास्टिंग कर तेज धमाको की गूंज पुलिस थाना,उपखंड कार्यालय तक सुनाई देती है लेकिन ज़िम्मेदारो की उदासीनता समझे या आपसी साठगाँठ फ़िलाल पहाड़ियों का अस्तित्व खतरे में है जो कि भविष्य के लिए खतरे की घंण्टी का भी संकेत है।
वही कार्यवाही की बात करे तो यह सूचना उनको पहले ही मिल जाती है कि इस क्षेत्र में आज यह अधिकारी आएंगे बगैरा बगैरा जिससे वो सचेत रहकर मौके से भाग जाते है।
बजरी खनन पर भी फ़िलाल सर्वोच्य न्यायालय की रोक होने के बावजूद भी उपखंड मे बजरी से लदे ट्रक में दिन रात खुलेआम निकल रहे है।
वही इन माफियाओं को स्थानीय अधिकारियों का तो बिल्कुल ख़ौफ़ ही नही है।जिससे कई प्रश्न खड़े होना भी लाजमी है आखिर इतने बेख़ौफ़ क्यो..!
देखने वाली महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि जिम्मेदार इस विषय पर ध्यान देते है या नही। धोरीमन्ना पहाड़ीयों को टूरिज्म के रूप  विकसित करने के लिए विधायक लादूराम विश्नोई ने कस्बे को गोद लिया।लेकिन आलम यह कि खनन माफियाओं के आगे विधायक से लेकर प्रशासन की  बोलती बंद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग 0 1 BARMER NEWS -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद बाडमेर 8 मई। एआईसीसी सचिव एवं पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में नकल गिरोहों के माध्यम से फैल रहे नकल कारोबार को बहुत चिंता का विषय बताते हुए राज्य व केन्द्र सरकार से इस संबंध शीघ्र जरूरी कदम उठाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा कि नकल गतिविधियों से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर खरीदने की होड में छात्र पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय पेपर उपलब्ध कराने वाले तक पहुंचने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बीएसटीसी परीक्षा में भी यही हुआ है। उन्होने कहा कि इससे एक तो शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर गिरता है और नियमित अध्ययन करने वाले एवं अन्य छात्रों का मनोबल गिर रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य स्तरीय व केन्द्र स्तरीय प्रतियोगी परिक्षाओं में सभी जगह यही है और सीबीएसई भी जहां बारहवीं कक्षा का अध्ययन होता है वहां के पेपर भी इस तरह लीक हो रहे हैं। पूर्व सांसद हरीश च...