सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार को दस ग्राम पंचायतो मे होगा राजस्व लोक अदालतो का आयोजन

मंगलवार को दस ग्राम पंचायतो मे होगा राजस्व लोक अदालतो का आयोजन


बाड़मेर, 04 जून।
 राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मंगलवार पांच जून को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत के लिए रा.उ.प्रा.वि.मेघवालों की बस्ती, बाड़मेर आगोर, शिव उपखण्ड क्षेत्र में झणकली ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र झणकली, बायतु उपखण्ड क्षेत्र में परेउ ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र परेऊ, सिणधरी उपखण्ड क्षेत्र में भंूका वगतसिंह ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भंूका वगतसिंह तथा लोहिड़ी ग्राम पंचायत के लिए पंचायत मुख्यालय लोहिड़ी, गुड़ामालानी उपखण्ड क्षेत्र में लूणवा जागीर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र लूणवा जागीर, चौहटन उपखण्ड क्षेत्र में पोेकरासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र पोकरासर, सेड़वा उपखण्ड क्षेत्र में फागलिया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र फागलिया, बालोतरा उपखण्ड क्षेत्र में सरवड़ी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सरवड़ी तथा छाछरलाई कला ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय छाछरलाई कला में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है

आज से 8 जून तक चलेगा जल स्वावलंबन सप्ताह

आज से 8 जून तक चलेगा जल स्वावलंबन सप्ताह बाड़मेर, 03 जून। बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान तृतीय चरण के तहत चयनित गांवांे में 4 से 8 जून तक ‘‘जल स्वावलम्बन सप्ताह‘‘ मनाया जाएगा  जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान जल स्वावलम्बन सप्ताह के दौरान चयनित गांवांे मंे नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं युवकों की जल स्वावलम्बन सामूहिक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में नकद, सामग्री एवं मशीन के रूप में सहयोग करने वाले दानदाताओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया हैं कि वे जल स्वावलम्बन सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ धार्मिक ट्रस्टों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन को आमंत्रित करना सुनिश्चित करें। साथ ही सप्ताह के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन करें।