सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध


बाडमेर, 14 जून। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।

प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।

प्रतिबंधित समय: जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश एवं विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जाएगी।

इनको रहेगी छूट: जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य गुप्तचर ऐजेन्सियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावी होगा।

टिप्पणियाँ

  1. How to Bet on Horse Racing Online - JTM Hub
    How to Bet on Horse Racing Online · 1. 오산 출장마사지 Select a 보령 출장안마 bet type · 제천 출장마사지 2. Place your bet. 2. Make a 군산 출장안마 wager. 3. Go to the Cashier's office. 4. Check your Bet Type · 5. Check your Odds · 세종특별자치 출장샵 6.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...

बालोतरा में हुई ममता हुई शर्मसार : प्रथम रेलवे फाटक पर मिला भ्रूण

बालोतरा में हुई ममता हुई शर्मसार : प्रथम रेलवे फाटक पर मिला भ्रूण बालोतरा- जिले के बालोतरा में एक बार फिर ममता शर्मसार होते नज़र आई। जब नवजात के भ्रूण को आवारा श्वान घसीट रहे थे। जैसे-तैसे करके लोगों ने भ्रूण को श्वानो से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। भ्रूण मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना की खबर पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोतरा के प्रथम रेलवे फाटक के पास नवजात का भ्रूण पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि पॉलीथिन ने पैक भ्रूण को श्वान घसीटकर ले जा रहे थे। पास से गुजरते लोगो की नज़र जैसे ही भ्रूण पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के भ्रूण को कब्जे में लिया। गौरतलब है कि यह नवजात के भ्रूण मिलने का पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। जागरूक जनता ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी। वरना नवजात का भ्रूण आवारा श्वानों का भक्षण बन जाता।