सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निरंकारी शादी के उपलक्ष में विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन -ईश्वर की प्राप्ति ही मानव जीवन का परम लक्ष्य हैं- संत हरिमोहन

निरंकारी शादी के उपलक्ष में विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन ईश्वर की प्राप्ति ही मानव जीवन का परम लक्ष्य हैं- संत हरिमोहन

बाड़मेर। शहर के जैसलमेर रोड़ स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार सांय 6 बजे विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन हुआ। भवन के मीडिया सहायक हितेश तंवर ने बताया कि यह सत्संग संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर के संयोजक शांतिलाल की पुत्री व पुत्र के शादी के उपलक्ष में आयोजित हुई तथा सत्संग का आयोजन जोधपुर जोनल इंचार्ज हरिमोहन गहलोत की अध्यक्षता में हुआ। वही दूसरी ओर रविवार प्रातः10 बजे विशाल निरंकारी साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। शादी की इस सत्संग में सभी श्रद्धालुओं द्वारा सतगुरु के सामने खुशियों भरी रचनाए रखी। श्रद्धालुओं द्वारा गाए निरंकारी भजनों पर पंडाल में बैठे सभी निरंकारी श्रदालु झूम उठे।

सत्संग के इस मौके पर जोधपुर की महात्मा अनुसुया ने भी भजन द्वारा आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग में कवास, बायतु, उत्तरलाई, भीलों का पार, शिव, रामसर, धोरीमन्ना सहित कई गांवों के श्रद्धालु व निरंकारी सेवादल भी उपस्थित रहे।

सत्संग के अंतिम समय में महात्मा हरिमोहन गहलोत ने फ़रमाया कि, दुल्हन बहु के रूप में नहीं बेटी के रूप में ससुराल जाए। सास-ससुर की माता-पिता, ननद-देवर को भाई के रूप में सम्मान दे। सास-ससुर को नित्य प्रणाम करें और आशीर्वाद ले। दामाद भी ससुराल में बेटा बनकर जाए। दोनों समधी परिवार एक-दूसरे का आदर करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिथ्या नहीं जाता। संसार में अपना पालन पोषण मनुष्य और पशु-पक्षी भी करते हैं और संतान भी पैदा करते हैं। ईश्वर की प्राप्ति पशु-पक्षी नहीं कर सकते हैं, साधना-सिमरन नही कर सकते, ईश्वर की प्राप्ति सिर्फ मनुष्य ही कर सकता हैं। मानव जीवन का परम लक्ष्य सिर्फ ईश्वर प्राप्ति हैं। उन्होंने कहा कि, संसार में सभी दृश्यमान जीव-जंतु, मानव, वस्तुएँ, आकाशीय पिण्ड, ग्रह, उपग्रह गतिशील हैं तथा परिवर्तनीय हैं। यही संसार का नियम हैं। ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने से ही मनुष्य का कल्याण होता हैं। आनंद प्राप्ति हेतु ईश्वर से जुड़ना आवश्यक हैं। सेवा, सत्संग, सुमिरन करने वाले को ही भक्ति का सुख प्राप्त होता हैं। ईश्वरीय ज्ञान सतगुरु माता सविंदर हरदेवसिंह महाराज की कृपा से प्राप्त होता हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग 0 1 BARMER NEWS -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद बाडमेर 8 मई। एआईसीसी सचिव एवं पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में नकल गिरोहों के माध्यम से फैल रहे नकल कारोबार को बहुत चिंता का विषय बताते हुए राज्य व केन्द्र सरकार से इस संबंध शीघ्र जरूरी कदम उठाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा कि नकल गतिविधियों से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर खरीदने की होड में छात्र पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय पेपर उपलब्ध कराने वाले तक पहुंचने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बीएसटीसी परीक्षा में भी यही हुआ है। उन्होने कहा कि इससे एक तो शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर गिरता है और नियमित अध्ययन करने वाले एवं अन्य छात्रों का मनोबल गिर रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य स्तरीय व केन्द्र स्तरीय प्रतियोगी परिक्षाओं में सभी जगह यही है और सीबीएसई भी जहां बारहवीं कक्षा का अध्ययन होता है वहां के पेपर भी इस तरह लीक हो रहे हैं। पूर्व सांसद हरीश च...