सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20 परिवार बने एलपीजी परिवार, धुंए से मिली मुक्ति

20 परिवार बने एलपीजी परिवार, धुंए से मिली मुक्ति

बाड़मेर- न्याय आपके द्वार शिविर शिवकर 20 परिवारों के लिए वरदान साबित हुआ। लम्बे समय से इन्तजार कर रहे इन परिवारों को शिविर में निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरुका, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी, विकास अधिकारी बाड़मेर कैलाश चौधरी, प्रवर्तन निरीक्षक जीयाराम बेनीवाल व छगनसिंह राठौड़ थार गैस एजेंसी बाड़मेर द्वारा वितरित किए गए।

उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर नीरज मिश्र ने शिविर के दौरान अधिकाधिक लोगों से उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक डायरी, जाति प्रमाण-पत्र व फोटो सहित आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र सिंह नरुका ने गैस उपयोग के समय अपनाई जाने वाली सावधानियां जैसे चुल्हें की ऊंचाई सिलेण्डर से अधिक रखने, उपयोग में नहीं आने पर रेगुलेटर बंद करने एवं रिसाव की जानकारी होने पर सभी लाइटें बंद करने व झाडू निकाल आंगन साफ करने की जानकारी दी। थार गैस एजेंसी संचालक छगनसिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवकर शिविर में भीखी देवी, जमना देवी, सरिया देवी, मीरा देवी, चन्दणी देवी, जेठी देवी, तारा देवी, शान्ति देवी, चुकी देवी, जमना देवी, रेशमी देवी, टीपू देवी, मांगी देवी, पारू देवी, देवी, भंवरी देवी, पनी देवी, पुष्पा देवी, अगरी देवी, जशोदा देवी, को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, चुल्हा, सिलेण्डर, रेगुलेटर, पाइप सहित निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध बाडमेर, 14 जून। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा। प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तल...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है