सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतांे को सदैव याद किया जाएगाःबाजौर राज्य मंत्री बाजौर एवं बायतू विधायक चौधरी ने किया शहीदांे के परिजनांे का सम्मान।

प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतांे को सदैव याद किया जाएगाःबाजौर

राज्य मंत्री बाजौर एवं बायतू विधायक चौधरी ने किया शहीदांे के परिजनांे का सम्मान।


बाड़मेर, 03 जून। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतांे को सदैव याद किया जाएगा। देश के लिए उनके समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकता। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने रविवार को बायतू एवं शिव क्षेत्र मंे शहीदांे के परिजनांे का सम्मान करने के उपरांत ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए कही। उन्हांेने इस दौरान शहीदांे को श्रद्वासुमन अर्पित किए राज्य मंत्री बाजौर ने कहा कि इन शहीदों के गांव में उनके नाम से किसी एक सरकारी भवन का नामकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा जिनको नौकरी नहीं मिली है वे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के जरिए इसके लिए आवेदन भिजवा सकते है। इस दौरान बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से शहीदांे का सम्मान करने के साथ उनके आश्रितांे को समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्हांेने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा का मुख्यमंत्री का निर्णय शहीदों को गौरव प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने वाला है। शहीद सम्मान यात्रा मंे शामिल राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर, बायतू विधायक कैलाश चौधारी, कर्नल जगदेवसिंह ने बायतू पनजी मंे शहीद देवाराम एवं शहीद मगाराम, कोसरिया मंे शहीद बाधाराम, उंडू मंे शहीद नायब सूबेदार खेताराम के परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान शहीद सुनील कुमार यादव के पिता सांवलराम यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हरदत्त शर्मा, बालाराम चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इधर, जिला मुख्यालय पर राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर ने शहीद परिवारांे की समस्याआंे के संबंध मंे विचार-विमर्श करने के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई को आवश्यक निर्देश दिए

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग 0 1 BARMER NEWS -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद बाडमेर 8 मई। एआईसीसी सचिव एवं पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में नकल गिरोहों के माध्यम से फैल रहे नकल कारोबार को बहुत चिंता का विषय बताते हुए राज्य व केन्द्र सरकार से इस संबंध शीघ्र जरूरी कदम उठाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा कि नकल गतिविधियों से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर खरीदने की होड में छात्र पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय पेपर उपलब्ध कराने वाले तक पहुंचने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बीएसटीसी परीक्षा में भी यही हुआ है। उन्होने कहा कि इससे एक तो शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर गिरता है और नियमित अध्ययन करने वाले एवं अन्य छात्रों का मनोबल गिर रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य स्तरीय व केन्द्र स्तरीय प्रतियोगी परिक्षाओं में सभी जगह यही है और सीबीएसई भी जहां बारहवीं कक्षा का अध्ययन होता है वहां के पेपर भी इस तरह लीक हो रहे हैं। पूर्व सांसद हरीश च...