सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाड़मेर दलित नेताओ ने जिग्नेश मेवानी से क्षेत्रीय बिधायक की शिकायत की

बाड़मेर दलित नेताओ ने जिग्नेश मेवानी से क्षेत्रीय बिधायक की शिकायत की


बाड़मेर अनुसूचित जाति जन जाति एकता मंच बाड़मेर के नेताओं ने  दलित नेता जिग्नेश मेवाणी से बालोतरा की होटल महावीर पैलेस में रात को तीन बजे मुलाकात  की मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि गुजरात के बडगाम विधान सभा के विधायक व देश के दलितों के चमकते सितारे जिग्नेश मेवाणी को बाड़मेर जिले के दलितों की सामाजिक आर्थिक व राजनैतिक परिस्थितियों के बारे में विस्तार से बताया

                   दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को 2 अप्रैल भारत बन्द के दौरान पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से सामन्ती तत्वों ने अम्बेडकर सर्किल पर बन्द समर्थक दलितों पर हमला कर घायल कर दिया पुलिस के सामने दलितों की गाड़ियो में आग लगाकर जला दिया जब दलित सामन्ती तत्वों को जवाब देने आये तब पुलिस सामन्ती तत्वों की रक्षक बनकर सामन्तो को बचाने के लिये दलित बन्द समर्थको पर लाठी चार्ज कर दलितों को बेरहमी से पीटा व अश्रु गैस के गोले छोड़कर घायल कर दिया दलित समाज के युवकों को जबरन पकड़कर अवैध पुलिस हिरासत में मारपीट कर हाथ पैर तोड़ दिये ,बन्द समर्थक अपने साथियों को छुड़ाने कोतवाली गये उनको भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर घायल  किया वाल्मीकि  समाज की बापू कॉलोनी में अश्रुगैस के गोले छोड़कर महिलाओं व बचो व बुजर्गो की असहनीय तकलीफ पंहुचाई   दलित नेता उदाराम मेघवाल व लक्ष्मण बडेरा व भूराराम भील व ललित परमार  ने बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन की शिकायत करते हुए जिग्नेश मेवाणी को बताया कि बाड़मेर के विधायक मेवाराम जैन कांग्रेस पार्टी से है मगर  विधायक ने सामन्तो के अत्याचारों व पुलिस यातनाओं को लेकर दलितों के समर्थन में किसी भी तरह कि पैरवी नही की  उल्टा पुलिस व सामन्तो को सहयोग करके सामन्तो व पुलिस का मनोबल बढाया और दलितों पर अत्याचारों  पर चुप्पी साधकर पुलिसिया कार्यवाही को मौन समर्थन दिया पुलिस गिरफ्तार 27 लोगों को 24 घंटे तक अमानवीय यातनायें देती रही मगर  बाड़मेर विधायक  मेवाराम जैन चुप रहे विधायक  की इस कार्यशैली से दलित वर्ग नाराज है  बाड़मेर में पांच लाख दलित मतदाता है

          विधायक व दलित नेता जिग्नेश  मेवाणी ने बाड़मेर के दलित नेताओं की बात सुनकर कहा कि में कांग्रेस हाई कमान से बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन  के बारे में बात करूगा तथा दलित को टिकट दिलवाने में हर संभव पैरवी करूगा बाड़मेर के दलित नेताओं के आग्रह पर आगामी जुलाई माह में बाड़मेर जिला मुख्यालय में आम सभा में आने व कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं को साथ लाने का भरोसा दिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध बाडमेर, 14 जून। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा। प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तल...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है