सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आर सी ए कोषाध्यक्ष आज़ाद पहुंचे बाड़मेर,स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

आर सी ए कोषाध्यक्ष आज़ाद पहुंचे बाड़मेर,स्वागत में उमड़ा जनसैलाब


बाड़मेर। यूथ आईडियल, ग्रुप फॉर पीपल के अध्यक्ष युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ राजस्थान क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष बनाने के बाद पहली बार थार नगर नगरी बाड़मेर में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
गुरुवार सुबह मालाणी एक्सप्रेस से बाड़मेर पहुँचे आज़ाद सिंह की अगुवाई के लिए बाड़मेर रेल्वे स्टेशन पर सैकड़ो की संख्या में थारवासियों ने की । जिसके बाद लोगो ने राठौड़ को राजस्थनी साफा ओर फूलमालाए पहनाकर कर भव्य स्वागत ओर अभिनन्दन किया गया । वही युवाओ ने युवा नेता आज़ादसिंह राठौड़ जिंदाबाद के जमकर नारेबाजी की ।

बाड़मेर रेल्वे स्टेशन रवाना होते ही राठौड़ जनसमूह के साथ शहर के ह्दय स्थल अहिंसा सर्किल पहुंचे ओर वहाँ में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाई ।इस दौरान आज़ाद सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।।जिसके बाद अहिंसा सर्किल से राठौड़ के कार्यलय तक कदम-कदम पर पुष्प वर्षा, फूल-मालाओ के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन हुआ।

आजाद ने दोनों हाथ जोड़कर हर दिशा में लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। शहर में पहली बार किसी शख्स का ऐसा ऐतिहासिक स्वागत हुआ है। इससे पहले किसी जनप्रतिनिधि या अन्य के स्वागत में इतनी भीड़ देखने को शायद ही मिली हो। ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरा शहर ही उनके स्वागत में उमड़ पड़ा हो। शहर के मुख्य मार्गो पर जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर भी लगाये गए ।यह पहला मौका है जब बाड़मेर जिले से खेल संघ में इतने  बड़े पद तक कोई पहुंचा।।बाड़मेर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक युवा और बुजुर्ग आज़ाद सिंह के स्वागत के लिए पहुंचे।।बाड़मेर जिले के विभिन खेल संगठनों के पदाधिकारियों,खिलाड़ियों ने भी आज़ाद सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।आज़ाद सिंह राजस्थान रणजी टीम के मैनेजर राह चुके है।वही संघ की विभिन कमेटियों में भी सदस्य रह चुके है।। साथ ही क्रिकेट के खुद अच्छे खिलाड़ी माने जाते है। आज़ाद सिंह के साथ जिला क्रिकेट संघ बाड़मेर के सचिव देवाराम चोधरी भी मौजूद थे।आज़ाद सिंह  का समदड़ी,बालोतरा और बायतु में भी समर्थकों और खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद

नकल प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई की मांग 0 1 BARMER NEWS -नकल गतिविधियों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़- पूर्व सांसद बाडमेर 8 मई। एआईसीसी सचिव एवं पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में नकल गिरोहों के माध्यम से फैल रहे नकल कारोबार को बहुत चिंता का विषय बताते हुए राज्य व केन्द्र सरकार से इस संबंध शीघ्र जरूरी कदम उठाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा कि नकल गतिविधियों से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर खरीदने की होड में छात्र पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय पेपर उपलब्ध कराने वाले तक पहुंचने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बीएसटीसी परीक्षा में भी यही हुआ है। उन्होने कहा कि इससे एक तो शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर गिरता है और नियमित अध्ययन करने वाले एवं अन्य छात्रों का मनोबल गिर रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य स्तरीय व केन्द्र स्तरीय प्रतियोगी परिक्षाओं में सभी जगह यही है और सीबीएसई भी जहां बारहवीं कक्षा का अध्ययन होता है वहां के पेपर भी इस तरह लीक हो रहे हैं। पूर्व सांसद हरीश च...