सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम रास्ता खुलवाने के निर्देश, कार्मिकों की रूकेगी वेतन वृद्धियां। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं।

आम रास्ता खुलवाने के निर्देश, कार्मिकों की रूकेगी वेतन वृद्धियां। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं।


बाड़मेर, 14 जून। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों मंे लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे की वेतन वृद्वियां रोकने के निर्देश दिए गए।

जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन को विद्युत की सप्लाई करने वाली केबल तोड़ने वाली एक दूरसंचार कंपनी के खिलाफ डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने तत्काल विद्युतापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इसी तरह मारूड़ी मंे सरकारी विभाग को आवंटित भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामले मंे प्रभावी कार्रवाई करने, बूठिया में अवैध खनन रूकवाने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान जुडि़या निवासी देवीसिंह ने गोचर भूमि मंे अतिक्रमण कर बंद किए गए आम रास्ते को खुलवाने की परिवेदना प्रस्तुत की। इस दौरान उपखंड अधिकारी को तत्काल आम रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए गए। केशरपुरा निवासी ग्रामीणांे ने पाइप लाइन स्वीकृति, भीमथल में हैडपंप खुदवाने, विशाला ग्राम पंचायत मंे कार्यरत पटवारी को हटाने, पत्थर गढ़ी करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित करवाने, कादा नाडी के तुलसाराम ने जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने,सेतराउ में गोचर भूमि पर अतिक्रमण एवं रोके गए आम रास्ते को खुलवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से इनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्हांेने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्याें के प्रभावी पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...

बालोतरा में हुई ममता हुई शर्मसार : प्रथम रेलवे फाटक पर मिला भ्रूण

बालोतरा में हुई ममता हुई शर्मसार : प्रथम रेलवे फाटक पर मिला भ्रूण बालोतरा- जिले के बालोतरा में एक बार फिर ममता शर्मसार होते नज़र आई। जब नवजात के भ्रूण को आवारा श्वान घसीट रहे थे। जैसे-तैसे करके लोगों ने भ्रूण को श्वानो से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। भ्रूण मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना की खबर पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोतरा के प्रथम रेलवे फाटक के पास नवजात का भ्रूण पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि पॉलीथिन ने पैक भ्रूण को श्वान घसीटकर ले जा रहे थे। पास से गुजरते लोगो की नज़र जैसे ही भ्रूण पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के भ्रूण को कब्जे में लिया। गौरतलब है कि यह नवजात के भ्रूण मिलने का पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। जागरूक जनता ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी। वरना नवजात का भ्रूण आवारा श्वानों का भक्षण बन जाता।