सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पेयजल समस्या से जूझ रहे जैसलमेर वासियो को समस्या से निजात कब मिलेगी


जलदाय विभाग ने समय रहते कंटेलीजेंसि प्लान क्यों नही बनाया

जैसलमेर  अप्रेल से जून तक मरुस्थलीय इलाके में पेयजल की समस्या जग जाहिर है।।इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार पश्चिमी राजस्थान के सरहदी जिलों में जलदाय विभाग फरवरी तक कंटेलीजेंसि प्लान बनाकर अनुमोदन और बजट आवंटन के लिए राज्य सरकार को भेजने की परंपरा दशको से चली आ रही है।इस बार जैसलमेर जिले में जो हालात पेयजल समस्या के बने ऐसे पहले कभी नही बने।इस बार ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहरी क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है।यह समस्या कोई नई नही है।मगर सूत्रों की माने तो यह समस्या इस बार जलदाय विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पैदा हुई।।जलदाय विभाग द्वारा या तो प्लान बना के नही भेजा गया या फिर प्लान का क्रियान्वयन नही कर पा रहे।।रोजमर्रा की समस्या की तरह पेयजल समस्या को हल्के में ले लिया।।अब व्यवस्थाऐं करना भारी हो गया।।जिले के अधिकांश गांव आपदाग्रस्त घोषित है।इसके बावजूद ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेयजल टेंकरो से सप्लाय शुरू नही हुई।आज ग्रामीण एक एक घड़े के लिए फिर कोसो दूर जाने को विवस है।।समय रहते आपदा प्रबंध सहायता शाखा द्वारा पेयजल परिवहन के लिए निबिदाये निकालनी चाहिए थी।जलदाय बिभाग के काकंटिलिजेंसी प्लान का बजट कहाँ खर्च किया जा रहा हैं।या प्लान नही बनाया तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। जिला कलेक्टर को फिलहाल पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता देकर हाईडेंट पॉइंट चिन्हित कर पेयजल टेंकरो से ग्रामीण इलाकों में परिवहन शुरू करना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके। शहरी क्षेत्र में भी मात्र दो हाईडेंट पॉइंट होने से टेंकर ठेकेदारो को बहाना मिल जाता है।।शहरी क्षेत्र में संचालित टेंकरो पर प्रसासनिक मोनिटरिंग होनी चाहिए।कच्ची बस्तियों को रेंडमली पानी मिले ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।।शहर में एक आध टेंकर बस्ती में लेजाकर पेयजल आपूर्ति कर खानापूर्ति करने की बजाय राज्य सरकार की मंशा अनुरूप प्लान बनाकर टेंकरो से पेयजल आपूर्ति करे।।टेंकरो के साथ जिला प्रशासन पटवारी और पार्षद को भौतिक सत्यापन के लिए मुकर्रर कर ठेकेदारो पे अंकुश लगाना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है

आज से 8 जून तक चलेगा जल स्वावलंबन सप्ताह

आज से 8 जून तक चलेगा जल स्वावलंबन सप्ताह बाड़मेर, 03 जून। बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान तृतीय चरण के तहत चयनित गांवांे में 4 से 8 जून तक ‘‘जल स्वावलम्बन सप्ताह‘‘ मनाया जाएगा  जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान जल स्वावलम्बन सप्ताह के दौरान चयनित गांवांे मंे नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं युवकों की जल स्वावलम्बन सामूहिक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में नकद, सामग्री एवं मशीन के रूप में सहयोग करने वाले दानदाताओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया हैं कि वे जल स्वावलम्बन सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ धार्मिक ट्रस्टों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन को आमंत्रित करना सुनिश्चित करें। साथ ही सप्ताह के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन करें।