सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूनीसेफ की सहयोगी फाउंडेशन टीम ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण -यूनीसेफ की सहयोग से संचालित हो रही है शालापूर्व शिक्षा

यूनीसेफ की सहयोगी फाउंडेशन टीम ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण
-यूनीसेफ की सहयोग से संचालित हो रही है शालापूर्व शिक्षा

चौहटन- यूनीसेफ के अंतर्गत प्रारंभ फाउंडेशन की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को खारिया राठौड़ान आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने बच्चों की उपस्थिति, गर्भवती- धात्री, कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की नियमित जाँच के बारे में संपूर्ण जानकारी ली।

इस दौरान उपस्थिति पंजिका और पोषाहार वितरण, बच्चों के वजन रजिस्टर, ग्रोथ चार्ट को बारीकी से जाँचा गया। इसी दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रार्थना, भावगीत, शारीरिक विकास की गतिविधि, कमरे के अंदर व बाहर के खेल, रस्सी का खेल, गेंद से खेल, थर्माकोल व वेस्ट पदार्थों से बने सृजनात्मक कार्यों की भी जाँच की गई। इस दौरान टीम में शामिल सहायक समन्यवक विजय शर्मा, एजुकेशन विभाग के अख्तर हुसैन, डाइट डूंगरपुर के दिलीप शर्मा ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र खारिया राठौड़ान में बच्चों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता कविता पंवार, सहायिका कांता मेघवाल से समस्त गतिविधियों व भौतिक संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा महिलाओं से भी समय पर टीकाकरण की सुविधाएं व पोषाहार सामग्री मिलने की बात पूछी। टीम ने कार्यकर्ता कविता से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आ रही समस्याओं को भी नोट किया।

गौरतलब है कि समेकित बाल विकास विभाग को यूनीसेफ के वितीय सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चों को शालापूर्व शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में यूनिसेफ  के तकनीकी सहयोग से ईसीसीई पाठ्यक्रम तैयार कराया गया है। जिसमें विभाग की ओर से गतिविधि पुस्तिका, वर्कबुक तैयार किए गए हैं। इनमें आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा के लिए गतिविधियों का संकलन, गतिविधि पुस्तिका, बच्चे के सीखने की प्रगति का आंकलन आदि कार्य करवाये जा रहे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध बाडमेर, 14 जून। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा। प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तल...

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...