सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाड़मेर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक भवन का हुआ उद्घाटन

बाड़मेर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक भवन का हुआ उद्घाटन


बाड़मेर 24 मई
बाड़मेर डॉ. प्रियंका चौधरी, यूआईटीअध्यक्षा (मुख्य अतिथि) द्वारा आज 24 मई को राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्रशासनिक ब्लॉक का राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि बाड़मेर जिले का प्रथम अभियांत्रिकी महाविद्यालयहोने के कारण कुल सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश देंवे, उनके कैरियर सुधार के पुरजोर प्रयास किये जाये, जिले में रिफाइनरी आने से स्थानीय छात्रों को अधिक फायदा मिलेगा और महाविद्यालय को यूआईटी एवंराज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा तेजी से किये जा रहे कार्यों की सराहना की।डॉ. संदीप रांकावत, प्राचार्य राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालयबाड़मेर ने बताया कि प्रथम सत्र से ही महाविद्यालय में गुणवतापूर्ण एवं इन्डस्ट्री ऑरियन्टेड शिक्षा उपलब्ध करवाई जायेगी। महाविद्यालय में आज से इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक छात्रों हेतु हेल्प डेस्क प्रारम्भकी कर दी गई है, जिसमें इंजीनियरिंग कैरियर एवं प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र हेल्पडेस्क में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते है। छात्रों को इंजीनियरिंग प्रवेश संबंधित समस्त जानकारी यहीउपलब्ध करवाई जायेगी, हेल्पडेस्क पर फार्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।कमल पंवार, रजिस्ट्रार राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर द्वारा उपस्थित अतिथियों, स्टाफ एवं आगुन्तकों को धन्यवाद दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान

धोरीमन्ना ज़िम्मेदारो की उदासीनता माने या आपसी साठगाँठ पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व ख़तरे में जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान विभागीय उदासीनता से राजस्व विभाग को हो रहा है जमकर नुकसान धोरीमन्ना उपखंड की गोद में अधिकांश जगह में अवैध खनन का कार्य चरम पर है माने ज़िम्मेदारो ने उनको खनन की खुली छूट ही दे दी हो।ना कोई ख़ौफ़ ना किसी कानून का डर और नाही विभागीय अधिकारियों का डर।धोरीमन्ना में अवैध पत्थर व बजरी भरे ट्रकों का कारोबार जमकर चल रहा है।ऐतिहासिक आलम नगरी धोरीमन्ना की पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खो चुकी है तो कुछ पहाड़ियां अपना ऐतिहासिक स्वरूप खोने की कगार पर है।लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने से कई सवाल खड़े हो रहे है जिस जिम्मेदारी के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति प्रदान की है उसके प्रति ही गम्भीर नही होंगे तो सवाल उठना भी लाजमी है।साता सड़क मार्ग के किनारे पचास फिट गहरे खड्डे में खनन हो रहा है सड़क मार्ग से महज दस फीट की दूरी पर पूरी तरह छलनी किया जा रहा है इसके आसपास के क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन के चक्कर में पहाड़ियां ही काट डाली है।विभागीय उदासीनता के चलते रा...

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध बाडमेर, 14 जून। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा। प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तल...

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...