सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 68 वां जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 68 वां जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया


धोरीमन्ना।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत का 68 वां जन्मदिन धोरीमन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर धोरीमन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप एवं प्रधान ताजाराम चौधरी की ओर से केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई और गुड़ खिलाकर मुंह मीठा करवा कर गहलोत का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम के बाद धोरीमना के शिव मंदिर स्थित आलम गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई lइस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप ने संबोधित करते हुए  कहां की हर कांग्रेस कार्यकर्ता को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरह  राजनीति में सादगी एवं ईमानदारी के साथ राजनीतिक जीवन में कार्य करना चाहिए। जिस प्रकार गहलोत ने एक साधारण परिवार में  पैदा होकर राजनीति में उच्च पद पर पहुंचे एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री बने और इस प्रकार मुख्यमंत्री रहते हुए इन्होंने हर वर्ग का ख्याल रखा और अपने शासन के दरमियान विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सफल संचालन किया व देश एवं प्रदेश में अपनी मिसाल कायम की और देश के नंबर वन मुख्यमंत्री बने कुलदीप ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिन की बधाई दी इस मौके पर  संबोधित करते हुए प्रधान ताजाराम चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान की जनता के दिल में ही नहीं हिंदुस्तान की जनता के दिल में जगह बनाई है आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया इस दौरान सरपंच जगमाल राम खिलेरी ,आईटी सेल संयोजक डी आर गोयल,आईटी  सेल संयोजक उदय सियाग, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमाराम लुखा आदि नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर खेमाराम बेनीवाल, मोहनलाल जांगू ,किसान नेता मंगलाराम तेतरवाल ,पूर्व सरपंच मांगाराम मेघवाल, ब्लॉक महामंत्री जगराम जाणी ,राजूराम गोदारा ,शिक्षक नेता सुजाराम विश्नोई,फगलू राम मेघवाल, छात्र नेता सुनील खिलेरी ,द्वारका प्रसाद बिश्नोई ,रामलाल दर्जी, रामतुल्ला खान, सायला खान,ईशाकखान, सलीम खान, विरधाराम खिलेरी, सुरेश कुमार,मुनेश मेघवाल ,तेजाराम बिश्नोई, अचलाराम मेघवाल ,सोनाराम सुथार ,सहित् कांग्रेस के कई कार्यकर्ता गहलोत के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद रहे एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर और गुड खिलाकर बधाई दी एवं जन्मदिन मनाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योज...
नारायणसिह भैरूपुरा बाडमेर बाड़मेर शहर में शराब ठेकों पर रात खुलेआम 10:00 बजे के बाद शराब बिकती नजर आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में सो रही है 29 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों को शराब ठेकों पर जमावड़ा जमा हुआ पड़ा है लेकिन पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना हो रही है पुलिस थाना सदर और कोतवाली के नजदीक ही शराब बिकती नजर आ रही हैं पुलिस की गाड़ियां शराब ठेकों के आगे होकर गुजरती ही नजर आ रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई नाम तक ही नहीं अपना पल्ला झाड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कागजों की खानापूर्ति के नाम पर छोटी बड़ी कार्रवाई कर पल्ला झाड़ देती हैं लेकिन आबकारी विभाग की नींद नहीं खुल रही है

यूनीसेफ की सहयोगी फाउंडेशन टीम ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण -यूनीसेफ की सहयोग से संचालित हो रही है शालापूर्व शिक्षा

यूनीसेफ की सहयोगी फाउंडेशन टीम ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण -यूनीसेफ की सहयोग से संचालित हो रही है शालापूर्व शिक्षा चौहटन- यूनीसेफ के अंतर्गत प्रारंभ फाउंडेशन की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को खारिया राठौड़ान आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने बच्चों की उपस्थिति, गर्भवती- धात्री, कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की नियमित जाँच के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। इस दौरान उपस्थिति पंजिका और पोषाहार वितरण, बच्चों के वजन रजिस्टर, ग्रोथ चार्ट को बारीकी से जाँचा गया। इसी दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रार्थना, भावगीत, शारीरिक विकास की गतिविधि, कमरे के अंदर व बाहर के खेल, रस्सी का खेल, गेंद से खेल, थर्माकोल व वेस्ट पदार्थों से बने सृजनात्मक कार्यों की भी जाँच की गई। इस दौरान टीम में शामिल सहायक समन्यवक विजय शर्मा, एजुकेशन विभाग के अख्तर हुसैन, डाइट डूंगरपुर के दिलीप शर्मा ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र खारिया राठौड़ान में बच्चों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता कविता पंवार, सहायिका कांता मेघवाल से समस्त गतिविधियों व भौतिक संसाधनों के बारे में विस्तृ...